शहर के लक्ष्मण मंदिर के सामने विधायक डॉक्टर शैलेश सिंह ने 23 सफाई कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र


वाल्मीकि समाज ने विधायक का किया स्वागत व सम्मान

डीग 25 जून|शहर के लक्ष्मण मंदिर के सामने नगर परिषद डीग द्वारा आयोजित एक समारोह में मंगलवार की दोपहर डीग- कुम्हेर से विधायक डॉक्टर शैलेश सिंह ने 23 सफाई कर्मचारियों को स्थाई नियुक्ति के आदेश प्रदान किए। इस दौरान डॉक्टर शैलेश सिंह का वाल्मीकि समाज द्वारा स्वाफा व चांदी का मुकुट पहनाकर और गदाऔर तस्वीर भेंट कर भव्य स्वागत व सम्मान किया।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा भी विधायक डॉक्टर शैलेश सिंह का माला साफा व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर डॉक्टर शैलेश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष यतीश शर्मा ने सन 2013 में सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की थी। जिममें से 23 सफाई कर्मचारियों को मंगलवार को स्थाई नियुक्ति के आदेश प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि 23 कर्मचारियों के अलावा 11 कर्मचारी और हैं जिनकी तकनीकी खामियों के चलते नियुक्ति नहीं हो पाई उनके लिए हम आगे प्रयास करेंगे। नगर पालिका आयुक्त मनोजमीणा छत्तरसिंह राजाराम गुर्जरभाजपा मण्डल अध्यक्ष अनिल गुप्ता एडवोकेट योगेश ठेकेदार पार्षदमुकेश फौजदारश्याम ढाकुर दाऊदयाल नसवारिया ओमप्रकाश कौशिक दीपक साखला मौजुद थेकार्यक्रम का संचालन भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेंद्र खंडेलवाल ने किया।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now