विधायक ने किया सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा का लोकार्पण


जयपुर 10 मार्च। सावित्रीबाई फुले की 128वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने स्वेज फार्म स्थित सावित्रीबाई फुले सर्किल में 6 फीट ऊंचे प्लेटफॉर्म पर 6 फीट ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण किया।
कार्यक्रम संयोजक सिविल राइट्स सोसायटी के प्रदेशाध्यक्ष मनफूल सैनी ने बताया कि इस दौरान विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि 18वीं शताब्दी की महान समाज सुधारक, महिला शिक्षा की अलख जगाने वाली सावित्री बाई फुले महिला सशक्तीकरण की प्रबल पैरोकार थी। उनकी प्रतिमा का लोकार्पण सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक समरसता का अद्वितीय प्रतीक है। लंबी प्रतीक्षा के बाद प्रतिमा स्थापित होने से समाज के प्रत्येक वर्ग में खुशी की लहरें हिलोरें ले रही हैं। विधायक शर्मा ने स्वेज फार्म सर्किल की सार-संभाल की जिम्मेदारी उठा रही सिविल राइट्स सोसायटी और माली-सैनी समाज का भी आभार व्यक्त किया।इस दौरान बड़ी संख्या में माली-सैनी समाज के प्रबुद्धजन, शिक्षाविद्, स्थानीय निवासी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now