विधायक ने किया नदबई आरओबी निर्माण कार्य का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश


विधायक ने कहा- गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए निर्धारित समयावधि में हो आरओबी का निर्माण कार्य

नदबई, 8 फरवरी। विधायक जगत सिंह ने शनिवार को करीब छह साल पहले शुरु हुए आरओबी निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए, विभागीय अधिकारियों से लेटलतीफी को लेकर चर्चा की। वही, निर्माण कार्य में गुणवत्ता रखते हुए निर्धारित समयावधि में निर्माण कार्य करने को कहा।
निरीक्षण दौरान विधायक ने निर्माण कार्य में हो रही देरी पर नाराजगी जताई। बाद में पीडब्ल्यूडी सहायक अभियंता आशा बोहरा व कनिष्ठ अभियंता अनिल नागर ने नवम्बर तक निर्माण कार्य पूर्ण होने के बारे में बताया। बाद में विधायक ने मोबाइल पर ठेकेदार व विभागीय उच्चाधिकारियों से बात करते हुए निर्माण कार्यमें उच्च गुणवत्ता रखते हुए निर्धारित समयावधि में आरओबी निर्माण कार्य पूर्ण करने के दिशा-निर्देश दिए।
गौरतलब है कि, 2014 में तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने नदबई मुख्य बाजार में जाम की समस्या से निजात के लिए बाइपास व आरओबी निर्माण की घोषणा करते हुए 67 करोड़ रुपए का बजट मंजूर किया। जिसमें करीब आठ किलोमीटर लंबे बाइपास के लिए 36 करोड़ व 790 मीटर लम्बाई के आरओबी निर्माण के लिए 31 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए। पहले तीन साल तो विभाग ने भूमि अधिगृहण में लगा दिए। बाद में पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से अक्टूबर 2018 में निर्माण कार्य शुरु तो हुआ। लेकिन, छह साल बाद भी आरओबी का निर्माण पूर्ण नही हुआ।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now