सवाई माधोपुर |प्रधानाचार्य प्रभु लाल बैरवा ने बताया की शुभ मुहूर्त में पंडित जी विष्णु शर्मा ने मंत्रोचार एवं विधि विधान के साथ मां सरस्वती की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। मां सरस्वती की प्राण प्रतिष्ठा के संपूर्ण कार्यक्रम में समय सिंह डागुर रि.शारीरिक शिक्षक, प्रधानाचार्य प्रभु लाल बेरवा, सोहनलाल गुप्ता( व्याख्याता) मुक्ता शर्मा, लक्ष्मी कुमारी गुर्जर,निधि शर्मा,दिनेश लाल शर्मा,अमर सिंह मीणा, लेखराज माली (वरिष्ठ सहायक) माधव सिंह सोलंकी, चित्रांगना जादौन, अरविंद शर्मा एवं समस्त स्टाफ के सहयोग से मां सरस्वती की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई।
इस अवसर पर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खरेडा से श्रीमोहन मीणा (प्रधानाध्यापक), राजकीय प्राथमिक विद्यालय छकड़ा से प्रधाध्यापक मदन मोहन शर्मा, सोहनलाल गुप्ता प्रदेश मंत्री राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम), त्रिलोक शर्मा, रोहित शर्मा, आशीष और सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित हुए। प्राण प्रतिष्ठा के दौरान सभी छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीण, अध्यापकों को भोजन प्रसादी की गई।


2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।