सवाई माधोपुर 12 मई। प्रशासन की अनदेखी के कारण जिले में बजरी माफियाआंे के हौसले बुलंद है। अवैध बजरी से भरे वाहनों के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिर्राज सिंह गुर्जर ने बताया कि ग्राम सांगरवासा निवासी विजय सिंह रात्री को 10-11 बजे ग्राम गोजारी से मोटरसाइकिल से अपने गांव सागरवासा आ रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार से आ रहे अवैघ बजरी से भरे डंपर ने विजय सिंह के टक्कर मार दी जिससे विजय सिंह की मौके पर मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने लाश को लेकर घटनास्थल के पास धरना दिया। इस दौरान मौके पर पहुंचे उप जिलाधीश उप पुलिस अधीक्षक प्रशासनिक अधिकारी को 7 सूत्री मांग पत्र दिया गया। जिस पर प्रशासन ने उच्च अधिकारियों से बात करने को कहा। जिसके बाद लाश का दाह संस्कार किया गया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि जिले में इस तरह की घटनाऐं आए दिन हो रही है। परंतु प्रशासन ने अभी तक कोई सख्त कार्यवाही नहीं की है। उन्होने बताया कि 10-15 दिन पहले भी ग्राम चकेरी में बजरी ट्रैक्टर चालक द्वारा टक्कर मारने से ग्रामीण की मौत हो गई थी।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।