Rajsamand : केंद्र की सभी योजनाओं के पीछे गरीब कल्याण की सोच – सांसद दीया

Support us By Sharing

केंद्र की सभी योजनाओं के पीछे गरीब कल्याण की सोच – सांसद दीया

राजसमंद 6 जून। सांसद दीया कुमारी ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के श्रेष्ठ मार्गदर्शन में केन्द्र सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क महाअभियान के तहत राजसमंद विधानसभा में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन को संबोधित किया।
राजसमंद विधानसभा के वणाई आश्रम पर सांसद दीया कुमारी ने केंद्र सरकार की 9 साल की उपलब्धियां एवं जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा की केंद्र सरकार की सभी योजनाओं के पीछे गरीब के कल्याण सोच है। गरीब के घर में अब चूल्हे से धुआं नहीं उठता क्योंकि उज्ज्वला योजना से गैस पहुंच चुकी है। गरीब की झोंपड़ी अब प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्के घर में बदल चुकी है। आजादी के बाद यह पहला अवसर है जब मोदी सरकार ने घर घर में बिजली और पेयजल की व्यवस्था की है।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उतराखंड एवं हरिद्वार विधायक मदन कौशिक, प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा, राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी, जिला प्रमुख रतनी देवी, धर्मेन्द्र गहलोत, प्रधान राजसमंद अरविंद सिंह, जिला उपप्रमुख सोहनी देवी गुर्जर, परबत सिंह अशोक रांका माधव चैधरी, दिग्विजय सिंह भाटी, मंडल अध्यक्ष उदय लाल अहीर, मुकेश जोशी, सुभाष पालीवाल, बंसी गुर्जर सरपंच गीता बाई, प्रकाश पालीवाल सहित समस्त भाजपा पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं लाभार्थी माताएं-बहनें उपस्थित थी।


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!