अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार के मुबीन खान हिंडौन तहसील अध्यक्ष मनोनीत


सूरौठ। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरिराज प्रसाद गुप्ता ने हिंडौन शहर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता मुबीन खान को संगठन में हिंडौन तहसील अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा फाउंडेशन के प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रमोद तिवाड़ी ने बताया कि हिंडौन शहर निवासी मुबीन खान की यह नियुक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मयंक अग्रवाल की सहमति से की गई है। नव नियुक्त तहसील अध्यक्ष मुबीन खान को फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुप्ता ने अन्याय,भ्रष्टाचार, महिला शोषण के विरुद्ध कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।


यह भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिवरो का शुभारंभ
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now