मुकेश भूप्रेमी ने दाखिल किया नामांकन
सवाई माधोपुर 6 नवम्बर। आम आदमी पार्टी से सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी मुकेश भू प्रेमी ने सोमवार 6 नवम्बर को अंबेडकर सर्किल पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण कर रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष नामांकन दाखिल किया।
इसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ताओ एवं आम लोगों से बदलाव के लिए जनसंवाद किया। वहीं मुख्य बजरिया में आकर व्यापारियों से जनसंपर्क किया। इसके बाद टोंक रोड़ पर अपने कार्यालय का उद्घाटन किया।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।