सूरौठ। आंध्र प्रदेश के काकीनाडा एस्ट्रोट्रफ मैदान पर आयोजित होने वाली अखिल भारतीय सिविल सेवा हॉकी (पुरुष व महिला) खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए राजस्थान सचिवालय की टीम का करौली जिले के खेलकूद प्रभारी एवं वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक मुकेश चंद्र शर्मा को मैनेजर बनाया गया है। राजस्थान सरकार के संयुक्त शासन सचिव नरेंद्र कुमार बंसल ने बताया कि कार्मिक विभाग द्वारा केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं कीड़ा बोर्ड नई दिल्ली की तत्वाधान में आंध्र प्रदेश में आयोजित होने वाली यह प्रतियोगिता 15 फरवरी से 28 फरवरी तक चलेगी।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।