जयंती पर याद किए गए मुलायम सिंह यादव शंकरगढ़ में सपाईयों ने दी श्रद्धांजलि
प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर शंकरगढ़ के नैका गांव में सपा संस्थापक सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री व देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती सपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। इस मौके पर मौजूद सपा कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए उनके विचारों एवं सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। सभी वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव गरीबों, किसानों, मजदूरों के सच्चे हिमायती थे। सपा संस्थापक ने हमेशा गरीबों ,मजदूरों , दलितों, किसानों व व्यापारियों के विकास के लिए अनवरत संघर्षशील रहे। हमेशा देश और प्रदेश के विकास के लिए अपना जीवन समर्पित किया समाज के अंतिम व्यक्तियों तक खुशी लाने का अपने जीवन काल में कार्य करते रहे। इस मौके पर आयोजक शैलेंद्र यादव, लाल साहब यादव, रमाकांत यादव, राम विशाल यादव राजकुमार यादव आदि तमाम सपाई मौजूद रहे।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।