मुम्बई साइबर पुलिस टीम की कामां कस्बें में दबिष,ई-मित्र सचालक को किया गिरफतार

Support us By Sharing

मुम्बई साइबर पुलिस टीम की कामां कस्बें में दबिष,ई-मित्र सचालक को किया गिरफतार

 कामां। देर रात को कामां कस्बे में मुंबई पुलिस व कामां पुलिस ने संयुक्त रूप से दबिष देकर ओएलएक्स के माध्यम से ठगी करने वाले एक ई-मित्र संचालक को गिरफ्तार कर मुंबई पुलिस उसे अपने साथ लेकर मुंबई रवाना हो गई।
कामा थानाप्रभारी देरावर सिंह भाटी ने बताया कि कामां मेवात क्षेत्र के कुछ साइबर ठगो ने 23 अगस्त को ओएलएक्स के माध्यम से विज्ञापन डालकर मुंबई निवासी कुछ लोगों के साथ 3 लाख 50 हजार रुपए की ठगी की थी। जिसका मामला मुंबई के एक थाने में दर्ज हुआ था। मामला दर्ज होने के बाद में देर रात को मुंबई के अंधेरी थाना साइबर पुलिस के सब इंस्पेक्टर प्रकाश बाले सहाब पाटिल के नेतृत्व में मुंबई पुलिस की एक टीम कामां पहुंची। जिसके बाद मुंबई पुलिस टीम व क्यूआरटी पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से कामां कस्बे के दिल्ली दरवाजा में दबिस देकर 3 तीन लाख 50 पचास हजार रूपए की ठगी करने के आरोपी नरेंद्र पुत्र राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद मुंबई पुलिस उसे कामां न्यायालय में पेश करने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ मुंबई लेकर रवाना हो गई है।


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!