नगर रामलीला मंडल की बैठक आयोजित


सवाई माधोपुर 10 सितम्बर। शहर सवाई माधोपुर के नगर रामलीला मैदान में नगर रामलीला मंडल समिति की बैठक मंडल अध्यक्ष हरिशंकर शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमे कई निर्णय किए गए।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता दिलीप शर्मा ने बताया कि सर्व प्रथम समिति महामंत्री राजेंद्र शर्मा ने गत वित्तीय सत्र का आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। उसके बाद राम लीला के मंचन का प्रस्ताव रखा। जिसे सभी ने करतल ध्वनि से समर्थन देकर राम लीला मंचन का निर्णय सर्व सम्मति से किया। साथ ही गणेशजी निमंत्रण के लिए समिति के पांच वरिष्ठ पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। बैठक में मंत्री ओम प्रकाश सेन, उपाध्यक्ष सीताराम सैनी, रामेश्वर जंगम, रामू पाराशर, मधुसूदन शर्मा, सुरेश चंद शर्मा, कुंजी गौतम, कुंदन राणा सहित समिति के गणमान्य पदाधिकारी, सदस्य एवम पात्र उपस्थिति रहे।


यह भी पढ़ें :  राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में शीतल सिंह को कांस्य पदक
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now