नगर पालिकाध्यक्ष ने नदबई में स्वच्छता पखवाडे का किया शुभारम्भ

Support us By Sharing

कचरा संग्रहण वाहनों को दिखाई हरी झण्डी, पौधरोपण का दिलाया संकल्प

नदबई।नगर पालिकाध्यक्ष हरवती सिनसिनवार ने स्वच्छ भारत मिशन अभियान को दस साल पूर्ण होने पर पीडब्ल्यूडी कार्यालय में आयोजित समारोह दौरान स्वच्छता पखवाडे का शुभारम्भ हुआ। वही, स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेते हुए कार्यकर्ता व कर्मचारियों को मशीनी युग में स्वस्थ्य रहने के लिए स्वच्छता के साथ ही पौधारोपण करने के का संकल्प दिलाया।
इससे पहले नगर पालिकाध्यक्ष ने कचरा संग्रहण वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करते हुए अभियान की सफलता के लिए लोगों को जागरुक किया। वही, एक पेड मॉं के नाम अभियान के तहत पौधारोपण करते हुए अधिक से अधिक पौधा रोपते हुए सुरक्षा करने का संकल्प दिलाया। बाद में नगर पालिकाध्यक्ष के नेतृत्व में सफाईकर्मी व कर्मचारियों ने स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेते हुए लोगों को जागरुक किया। इस दौरान उपाध्यक्ष अशोक पुष्पा उपाध्याय, पूर्व पार्षद अरब सिंह सौंख, पूर्व ब्राहृमण समाज अध्यक्ष अशोक उपाध्याय, सत्येन्द्र सिंह गुड्डू, अधिशाषी अधिकारी दीपा यादव, पीडब्ल्यूडी सहायक अभियंता आशा मीना, शिवसिंह मीणा, राजेश उपाध्याय, कनिष्ठ अभियंता अनिल नागर, गंभीर सिंह, कृष्णकुमार शर्मा, सफाई निरीक्षक बलवंत सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रज्जन सिंह सहित नगर पालिका जनप्रतिनिधी मौजूद रहे।


Support us By Sharing
error: Content is protected !!