पालिकाध्यक्ष बोली शीघ्र ही किया जाएगा कचरे के पहाड का निस्तारण

Support us By Sharing

न्यायालय के नोटिस मिलने के बाद पालिकाध्यक्ष पहुंची कचरे के पहाड के हालात देखने, पालिकाध्यक्ष बोली शीघ्र ही किया जाएगा कचरे के पहाड का निस्तारण

कामां। कामां कस्बां के करमूका वास रोड पर नगर पालिका के द्वारा कस्बें के डाले गए कचरे ने पहाड का रूप लेने व आमजन हो रहीे परेशानियों को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता विजय मिश्रा ने राजस्थान उच्च न्यायालय में दायर की गई जनहित याचिका पर जारी हुए नोटिस के बाद नगर पालिकाध्यक्ष गीता खण्डेलवाल व पार्षदों ने करमूका रोड पर पहुंचकर वहां के हालतो का जायजा लिया।
कामां कस्बां के गांव करमूका रोड पर नगर पालिका द्वारा कस्बें का कचरा डाला जाता है। जहां पर कचरे ने पहाड का रूप ले लिया है और अब कचरा सडक पर फैलने लगा हैै। जिससे वहां का वातावरण दूषित हा रहा है। और करीब एक दर्जन से अधिक गावों को जोडने वाले इस मार्ग पर कचरा पडा होने से रास्ता अवरूद्ध होने लगा है। साथ ही लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। लेकिन नगर पालिका प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नही दिया गया था। इसके बाद सामाजिक कार्यकर्ता विजय मिश्रा ने राजस्थान उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की। जिसपर न्यायालय सम्बन्धित अधिकारियों को नोटिस जारी कर जबाब मांगा था। जिसपर शनिवार को नगर पालिकाध्यक्ष गीता खण्डेलवाल ने पार्षदों के साथ करमूका रोड स्थित कचरा स्थल पर पहुंचकर वहां के हालतों को देखा। पालिकाध्यक्ष के साथ नगर पालिका पार्षद महेश शर्मा,पार्षद प्रतिनिधि प्रदीप गोयल,पप्पू यादव,रमजान खान आदि मौजूद थे।
नगर पालिकाध्यक्ष गीता खण्डेलवाल ने बताया कि कचरा निस्तारण संयत्र की मशीन व इसके प्लांट का सामान पालिका स्वायत्त शासन विभाग जयपुर से मंगा लिया है। और इस प्लाट के जमीन तलाशकर इसको चालू करा दिया जाएगा।


Support us By Sharing
error: Content is protected !!