कलश यात्रा से संगीतमय भागवत कथा का शुभारम्भ


नदबई 6 दिसम्बर।कस्बे में नगर रोड स्थित कथास्थल पर सात दिवसीय संगीतमय भागवत कथा का शुभारम्भ हुआ। इससे पहले बैण्ड-बाजे के बीच महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा का शुभारम्भ रेलवे स्टेशन से हुआ। बाद में कलश यात्रा बैण्ड-बाजे के बीच सिंधी तिराहा, मुख्य बाजार, नगर रोड होते हुए कथास्थल पहुंची। मुख्य बाजार में जगह-जगह जयघोष के बीच पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया गया। कलश यात्रा में महिलाएं भक्तिधुन पर थिरकती व श्रद्वालू जयघोष करते हुए शामिल हुए। बाद में व्यास श्रीकृष्णचंद शास्त्री ने विधिवत पूजा अर्चना कर संगीतमय भागवत कथा का शुभारम्भ किया। जिसमें व्यास ने कलयुग में पापों से मुक्ति के लिए जीवन में भागवत कथा सुनने को सबसे बड़ा पुण्य बताया। इस दौरान अजय कटारा, पार्षद हरीश कटारा व दीपक कटारा, घनश्याम कटारा, पूर्व ब्राहृमण समाज अध्यक्ष अशोक उपाध्याय, त्रिलोक शास्त्री, राकेश स्वामी, निक्की शर्मा, दिलीप शर्मा आदि मौजूद रहे।


यह भी पढ़ें :  किसान संगोष्ठी व वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now