जयपुर 18 अगस्त। थाइलैंड में आयोजित 8 वीं हिरोस इंटरनेशनल ताइक्वांडो चौंपियनशिप-2025 में आंधी शहर की बेटी मुस्कान कोठोत्या पुत्री हनुमान सहाय कोठोत्या ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए -17 आयु वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल किया है।इस ऐतिहासिक खुशी पर उन्हें बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है।
भाजपा नेता शंभू लाल कुई वाला ने ब्राह्मण समाज की बेटी के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर साफा पहनाकर व स्मृति चिन्ह दे कर बधाई प्रेषित की। वही मुस्कान को देश, क्षेत्र व समाज का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर यशवंत सलेमपुरा, महेश टोरड़ा, हरिओम सलेमपुरा सहित युवा व वरिष्ठ समाज बंधु उपस्थित रहे।
2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।