गंगापुर सिटी|युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार माय भारत स्वयंसेवकों द्वारा आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लालबहादुर शास्त्री की जयन्ती के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन अभियान 2024 स्वच्छता ही सेवा के संकल्प की मूल भावना के साथ श्रमदान कार्य किया गया। युवा मंडल अध्यक्ष रिजुल गर्ग ने बताया की पंचायत समिति मे इस अभियान का शुभारम्भ महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए किया गयाl इस दौरान मुख्य अथिति कलेक्टर महोदय गौरव सैनी, उप जिला कलेक्टर बृजेंद्र मीणा एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलेंद्र श्रीवास्तव, विकास अधिकारी गुलाब गुर्जर, सभापति महोदय शिवरतन अग्रवाल, प्रधान मंजु गुर्जर के मार्गदर्शन में कार्यक्रम किया और माय भारत किट का विमोचन कर मंडल के युवाओं को किट वितरित किएl जिसमें सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। माय भारत स्वयंसेवक गंगापुर, नगर परिषद, प्रशासन सहयोग व सभी युवा मंडल टीम के समन्वित प्रयासों से स्वयंसेवकों के चार समूहों ने आज पंचायत समिति परिसर, गाँधी पार्क मे यत्र-तत्र बिखरे हुए कचरे, प्लास्टिक, एवं समस्त अनुपयोगी सामान को बायो-डिग्रेडेबल बैग में एकत्रित किया। माय भारत युवाओं को श्रमदान कार्य करते हुए देखने पर जनमानस ने अभियान की उपयोगिता को सराहा। स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता की विषयवस्तु पर आधारित इस अभियान मे स्वयंसेवकों ने आस-पास के क्षेत्र को प्रतिदिन स्वच्छ रखने का आह्वान किया एवं भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन अभियान के 10 वर्ष पूरे होने एवं 17 सितम्बर-02 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। इस अभियान में माय भारत गंगापुर सिटी के निम्न युवा मंडलों की भागीदारी रही- स्वामी विवेकानंद युवा मंडल गंगापुर, छत्रपति शिवाजी युवा मंडल मिर्जापुर, झांसी की रानी युवती मंडल मिर्जापुर, कल्पना चावला युवती मंडल महुकलां l इस अवसर पर राहुल जागा, खेमराज गुप्ता, विकास अग्रवाल, संजय प्रजापत, राजपाल मीना, कल्लू बैरवा, केशव जांगिड़, नितेश महावर, पायल मीना, दिव्या गुप्ता, हेमलता जागा, कई मंडल के युवा व बालिकाएँ और प्रशासनिक कर्मचारी एवं सामाजिक व्यक्ति शामिल हुए |

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।