हंसू पोखर के पास दशहरा मेले का आयोजन, बैंड-बाजे के साथ निकली श्रीराम शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत
नदबई। विजयदशमी के पर्व पर मंगलवार को नदबई कस्बे में हंसू पोखर के समीप दशहरा मैदान पर पंजाबी समाज दशहरा मेला कमेटी के तत्वावधान में दशहरा मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान भव्य आतिशबाजी के बीच 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। इससे पहले बैंड-बाजे के साथ कस्बे के मुख्य बाजार में श्रीराम शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा और रावण दहन कार्यक्रम को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला।
रेलवे स्टेशन से रवाना हुई श्रीराम शोभायात्रा
श्रीराम शोभायात्रा को रेलवे स्टेशन पर डॉ. हिमांशु कटारा ने विधिवत पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलित कर रवाना किया। बैंड-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा कुम्हेर तिराहा, मुख्य बाजार, नगर रोड और बाईपास होते हुए दशहरा मैदान पहुंची।
शोभायात्रा के मुख्य बाजार से गुजरने के दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ शोभायात्रा का अभिनंदन किया।
जगह-जगह हुआ शोभायात्रा का स्वागत
शोभायात्रा के दौरान थाने के सामने मनीष अरोड़ा (नेट वाले) और आशू अरोड़ा (मोबाइल वाले) ने स्वागत किया। मुख्य बाजार सहित विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर श्रीराम शोभायात्रा का अभिनंदन किया गया।
भव्य आतिशबाजी के बीच 51 फीट रावण का दहन
श्रीराम शोभायात्रा के दशहरा मैदान पहुंचने के बाद भव्य आतिशबाजी के बीच 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। रावण दहन के साथ दशहरा मेले का मुख्य आकर्षण संपन्न हुआ। आयोजन के दौरान विजयदशमी पर्व का उत्साह देखने को मिला।
दशहरा मेला कमेटी के पदाधिकारी और गणमान्यजन रहे मौजूद
कार्यक्रम में दशहरा मेला कमेटी के अध्यक्ष पुष्कर सहगल, कोषाध्यक्ष तिलक सहगल, पूर्व पार्षद अशोक मटरु शर्मा, हजारीलाल सहगल, किशोरी सहगल, जगदीश मेहन्दीरत्ता, प्रीतम सहगल, नीरज मोबाइल, शीलू सहगल, दीपू सहगल, मनीष अरोड़ा, आशू अरोड़ा, किशोर मेहन्दीरत्ता, जग्गी सहगल, रमेश खंडूजा और प्रेमभूषण सहगल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:

Bharatpur, Rajasthan
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।