नदबई में पथवारी मंदिर पर 27वां भगवती जागरण, भजनों पर झूमे श्रद्धालु


हंसू पोखर के पास मां पथवारी मंदिर में सजा भव्य दरबार, राधा-कृष्ण की फूल होली और आकर्षक धार्मिक झांकियां रहीं मुख्य आकर्षण

नदबई। कस्बे में हंसू पोखर के समीप स्थित मां पथवारी मंदिर में पथवारी मंदिर सेवादल समिति के तत्वावधान में 27वें भगवती जागरण का आयोजन किया गया। आकर्षक धार्मिक झांकियों, भजन-कीर्तन और माता के जयकारों से मंदिर परिसर देर रात तक भक्तिमय बना रहा। जागरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मां भगवती के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

दीप प्रज्वलन के साथ हुआ जागरण का शुभारंभ

भगवती जागरण का शुभारंभ मंदिर के महंत संजय शर्मा और सेवादल समिति के सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत धर्मवीर बृजवासी की गणेश वंदना से हुई। इसके बाद कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया।

भजनों पर झूमे श्रद्धालु, सजा मां का भव्य दरबार

जागरण के दौरान माता जगदंबा का भव्य दरबार सजाया गया। इस अवसर पर तनु फौजदार, सर्वेश कुमार सहित आधा दर्जन से अधिक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दीं। भक्तिमय धुनों और माता के जयकारों के बीच श्रद्धालु देर रात तक झूमते नजर आए।

राधा-कृष्ण की फूल होली ने मोहा मन

भगवती जागरण में राधा-कृष्ण, पंचमुखी हनुमान और शिव-पार्वती की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। धार्मिक प्रस्तुतियों के बीच श्रीराधा-कृष्ण की फूल होली कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही। फूलों की होली ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया और परिसर में उत्साह का माहौल बना रहा।

परिवार की खुशहाली के लिए की पूजा-अर्चना

जागरण के दौरान महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम के समापन पर पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई।

समिति के सदस्य रहे मौजूद

इस अवसर पर महेश सैनी, रामकिशन सैनी, जगदीश सैनी, लक्ष्मण सैनी, भोलू सेजवाल, नंदू खटीक और बृजेन्द्र सैनी सहित पथवारी मंदिर सेवादल समिति के कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *