नेटवॉल टीम में नदबई के खिलाड़ी का हुआ चयन


गौरव चौधरी 38 वें राष्ट्रीय खेलों में दिखाएंगे दम खम पहले भी जीत चुके हैं रजत पदक

नदबई-के पिपरऊ गांव के युवा खिलाड़ी गौरव चौधरी ने अपनी कड़ी मेहनत और शानदार खेल प्रदर्शन से 38वें राष्ट्रीय खेलों में राजस्थान नेटबॉल टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है। गौरव चौधरी ने अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए दो ट्रायल कैंप्स में बेहतरीन प्रदर्शन किया। पहला फिटनेस कैंप 11 दिसंबर 2024 से 22 दिसंबर 2024 तक बीकानेर में आयोजित हुआ। दूसरा चयन कैंप 15 जनवरी 2025 से 30 जनवरी 2025 तक करणी सिंह स्टेडियम, बीकानेर में हुआ।

इन दोनों ट्रायल्स में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए गौरव ने राजस्थान नेटबॉल टीम में अपनी जगह सुनिश्चित की। इस उपलब्धि पर महाराजा स्पोर्ट्स क्लब के संरक्षक दीवान सिंह ने खुशी जाहिर की और गौरव की सफलता को गांव और जिले के लिए गौरवशाली क्षण बताया।

38वें राष्ट्रीय खेल 28 जनवरी 2025 से 14 फरवरी 2025 तक उत्तराखंड में आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान नेटबॉल प्रतियोगिता 7 फरवरी 2025 से 11 फरवरी 2025 तक कंचनजंगा इंडोर स्टेडियम, देहरादून में खेली जाएगी।

गौरतलब है कि, गौरव चौधरी इससे पहले भी राजस्थान के लिए कई उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं। वर्ष 2024 में मध्यप्रदेश में आयोजित हुई 2nd फास्ट फाइव जूनियर नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप में उन्होंने रजत पदक जीता था। इस सफलता के चलते उन्होंने भरतपुर और राजस्थान का नाम रोशन किया।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now