नैनीताल।ललित जोशी। सरोवर नगरी नैनीताल में बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत की खुशी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे जलाकर मिठाई बांटी।
बिहार में भाजपा की प्रचंड जीत पर नैनीताल विधायक सरिता आर्य ने कहा यह जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं के समर्पण की विजय है।
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। जिस बिहार में भाजपा गठबंधन पर लोगों ने भरोसा दिखाया है। उसी तरह आने वाले विधान सभाओं के चुनाव में भी भाजपा विजय परचम लहराएगी। उन्होंने कहा मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। इस मौके पर भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।