ग्रीन नैनीताल’ का संदेश: सरकारी लाव-लश्कर छोड़ आम राहगीर की तरह कार्यालय पहुँचे जिलाधिकारी
नैनीताल।ललित जोशी। सरोवर नगरी नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बुधवार को पर्यावरण संरक्षण और ईंधन की बचत का एक अनोखा उदाहरण पेश किया। सरकारी वाहनों के काफिले और तामझाम को दरकिनार कर, जिलाधिकारी अपने आवास से कार्यालय के लिए पैदल ही निकल पड़े।
रास्ते में लोगों ने किया अभिनंदन जब शहरवासियों ने अपने जिले के मुखिया को एक आम नागरिक की तरह सड़क पर चलते देखा, तो हर कोई उनकी सादगी का कायल हो गया। रास्ते में कई जगह स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया, जिसे जिलाधिकारी ने सहर्ष स्वीकार किया।
क्यों उठाया यह कदम? मीडिया से बात करते हुए श्री रयाल ने कहा, “यह कदम केवल ईंधन की बचत के लिए नहीं, बल्कि पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने के लिए उठाया गया है। यदि हम छोटे-छोटे प्रयासों से प्रदूषण कम कर सकें, तो यह आने वाली पीढ़ी के लिए सबसे बड़ा उपहार होगा।”
जनता के बीच लोकप्रिय हैं DM रयाल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल अपनी कार्यशैली के लिए क्षेत्र में काफी चर्चित हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में कई जनहितैषी पहल की हैं:
-
जन संवाद: शिविर लगाकर मौके पर ही जनता की समस्याओं का निस्तारण।
-
भ्रष्टाचार पर वार: सरकारी दफ्तरों में औचक छापेमारी कर पारदर्शिता सुनिश्चित करना।
-
निर्धन सहायता: गरीब परिवारों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहना।
-
अनुशासन: अधिकारियों और कर्मचारियों को समयबद्ध व संवेदनशील कार्यशैली अपनाने के सख्त निर्देश।
यह भी पढ़ें:

Awaaz Aapki News is an online publication, which comes under Gangapur Hulchal (weekly newspaper). aawazaapki.com provides information about more and more news.