पॉक्सो एक्ट में नामजद, लालकुआं दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा को नैनीताल पुलिस ने किया गिरफ्तार


नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से लगभग 65 किलोमीटर दूर हल्द्वानी में एक विधवा महिला से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में नामजद चल रहे दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा को नैनीताल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी मुकेश बोरा को पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया है।
आरोपी मुकेश बोरा लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था।
मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस प्रशासन लगातार उसकी तलाश में जुटी थी।
सूत्रों के अनुसार पुलिस जल्द इस मामले का खुलासा कर सकती है।


यह भी पढ़ें :  जिला कलेक्टर ने रात्रि चौपाल में करमोदा में सुनी जन समस्याएं
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now