नर सेवा नारायण सेवा ने षुरू की रेलवे स्टेशन पर जल सेवा


सवाई माधोपुर 1 मई। तपती दोपहरी तेज धूप 43 डिग्री सेल्सियस तापमान में रेलवे स्टेशन पर जल सेवा करते हुए जय गणेश नर सेवा नारायण सेवा गौ माता सेवा जल सेवा समिति के जागरूक सदस्य नियमित रूप से प्रातः ग्यारह बजे से सायंकाल सवा चार बजे तक सभी प्लेट फार्मों पर छः स्थानों पर स्थानीय रेलवे स्टेशन पर आने जाने वाली सभी रेल गाड़ियों में सवार यात्रियों को जल सेवा कर रहे हैं।
इस दौरान सर्व प्रथम जनरल कोच के यात्रियों को बोतलों में शीतल जल भरते हैं और पानी पिलाते हैं। इसके बाद स्लीपर कोच में सवार यात्रियों को पानी की सुविधा उपलब्ध कराते हैं। पानी पिलाने के लिए भामाशाहों द्वारा 8 पानी की ट्रोलिया उपलब्ध कराई गई है।
इसी प्रकार भारत विकास परिषद् के तत्वाधान में आयोजित जल सेवा में नियमित रूप से प्रातः दस बजे से रात्रि नौ बजे तक सेवा संचालित होती है। यही नहीं अनेक सेवा भावी लोग भी जिनमें पेंशनर, कर्मचारी, युवा, महिलाएँ तन मन और धन से सेवा दे रहे हैं। इस तरह नियमित रूप से लगभग दस हजार लोगों को पानी पिलाया जा रहा है।
सेवा देने वालों में राम गोपाल सिंहल, गीता देवी सिंहल, महेश गुप्ता, राज कुमार डोसाया, राम बाबू मंगल, मयंक शर्मा, विनोद खण्डेलवाल, नरेश गुप्ता, कृष्णावतार गर्ग, किशन लाल, राजेन्द्र मथुरिया, राधेश्याम गुप्ता, गजानन्द कुमावत, अनित शुक्ला आदि शामिल हैं।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now