सवाई माधोपुर 21 जुलाई। नरसिंह भगवान की रथ यात्रा को लेकर साहू समाज की बैठक का आयोजन शहर स्थित पंच तेलियान मंदिर में किया गया। इस दौरान कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा कमेटी का गठन किया गया।
साहू समाज सवाई माधोपुर के जिला अध्यक्ष योगेश साहू ने बताया कि साहू समाज की ओर से अपने आराध्य को सावन मास में नगर भ्रमण कराया जाता है। इसी कड़ी में इस साल भी यह आयोजन धूमधाम से किया जाएगा। साहू समाज के मंदिर से जुड़े पदाधिकारी तेजमल साहू ने बताया कि भगवान नरसिंह की रथ यात्रा 29 जुलाई को निकाली जाएगी इस दौरान मंदिर में रात्रि संकीर्तन होगा जिसके बाद दोपहर को सावनी नगर भ्रमण करवाया जाएगा। बैठक के अध्यक्ष रामजीलाल कंपाउंडर ने बताया कि इस बार रथ पर विराजमान नृसिंह भगवान की 21 दीपक से महाआरती का आयोजन रखा गया है।कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर एक कमेटी का गठन किया गया जिसमें कजोडमल साहू, श्याम लाल साहू, ताराचंद साहू, शंकर लाल साहू, देवनारायण साहू, कन्हैया लाल साहू, ओमप्रकाश राठौर, प्रहलाद साहू, सत्यनारायण साहू, विनोद साहू, लखन भारती साहू, हनुमान प्रसाद साहू, विष्णु साहू, दामोदर साहू, द्वारका साहू, दुलीचंद साहू, हरीश कुमार साहू, गिर्राज साहू, हरिप्रसाद साहू, नरेश साहू, शंकर साहू, महेश साहू, बाबूलाल साहू, बनवारी साहू, धर्मराज साहू, राजेश साहू, राकेश साहू, शामिल किया गया।
2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।