भाजपा महिला मोर्चा द्वारा नारी शक्ति सम्मेलन का आयोजन


भाजपा महिला मोर्चा द्वारा नारी शक्ति सम्मेलन का आयोजन

सवाई माधोपुर 4 अक्टूबर। भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती रक्षा भंडारी के निर्देशानुसार भाजपा महिला मोर्चा द्वारा गंगापुर एवं बामनवास विधानसभा में जिला अध्यक्ष सुशील दीक्षित के नेतृत्व एवं भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आशा शर्मा की अध्यक्षता में नारी शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री श्रीमती दीपा नाथावत ने सम्मेलन को उद्बबोधित करते हुए बताया कि कांग्रेस के शासन में महिलाओं पर अत्याचार में दिन-रात वृद्धि हुई है कांग्रेस ने केवल तुष्टिकरण की राजनीति की है महिलाओं के साथ बढ़ते बेलगाम अपराध एवं बढ़ते भ्रष्टाचार से राजस्थान की जनता त्रस्त है उन्होंने नारी शक्ति से आगमन किया कि सभी मिलकर इस कांग्रेस के कुशासन को जड़ से उखाड़ने का संकल्प ले। इस अवसर पर श्रीमती दीपा नाथावत ने कहा की जहां एक और कांग्रेस महिला को सुरक्षा एवं सम्मान को देने मैं असफल रही वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में एक कदम बढ़ाते हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित करवाया।
भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील दीक्षित ने महिलाओं से कहा कि महिलाएं न केवल घर परिवार को सशक्त करती है बल्कि देश एवं देश की राजनीति में भी उनका बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। राष्ट्र निर्माण की नीतियों में महिला भागीदारी बनी रहे इसके लिए महिलाओं को आगे आना होगा। कार्यक्रम में गंगापुर शहर मंडल अध्यक्ष राधा दीक्षित महामंत्री अनीता व्यास सरिता बंसल प्रदेश कार्य समिति सदस्य संगीता बोहरा महिला मोर्चा महामंत्री उर्मिला सिंह जिला मंत्री अंजू जाटव संयुक्त मोर्चा अग्रिम संगठन विनोद शर्मा भारतीय जनता युवा मोर्चा नागेश लोधी मंडल महामंत्री मिथलेश व्यास बोली मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा मंजू सिंघल मंडल अध्यक्ष लखन मीणा मोर्चा के कार्यक्रम संयोजक लालचंद गौतम मंडल महामंत्री बोली गिरीश गौतम सरपंच प्रेम देवी प्रधान शशि कला मीणा राम अवतार मीणा महामंत्री सीमा गौतम मीना जैन सावित्री शर्मा प्रधान मंजू गुर्जर ममता मीना पपलेश बैसला सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता बहने उपस्थित रही।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now