नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन

Support us By Sharing

नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन
प्रधानमंत्री ने देश की महिलाओं को दी है बड़ी सौगात : दीपा नाथावत

गंगापुर सिटी। पंकज शर्मा। गंगापुर सिटी में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन ट्रक यूनियन स्थित रुक्मिणी पैलेस में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री दीपा नाथावत महिला मोर्चा, आशा शर्मा भाजपा जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा रही। इसके साथ-साथ ही पूर्व सभापति संगीता बोहरा, प्रधान मंजू गुर्जर, मंत्री अंजू जाटव भाजपा महिला मोर्चा, अध्यक्ष राधा दीक्षित, समस्त मंडलों के संयोजक विनोद शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील दीक्षित, भाजयुमो जिला अध्यक्ष नागेश लोढ़ी, मिथिलेश व्यास आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम मां भारती, मां सरस्वती के चित्रपट पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रदेश मंत्री दीपा नाथावत ने सभी महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने हम महिलाओं को बहुत बड़ा तोहफा दिया है। जो कार्य अब तक भारत में कोई सरकार न कर सकी। वह नरेंद्र मोदी सरकार ने करके दिखा दिया। उन्होंने राजस्थान की गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 5 वर्ष में गहलोत सरकार ने लूट के अलावा और कोई कार्य नहीं किया। चाहे पेपर लीक के मामले हो या फिर कोई और मामला हो सबसे बड़ी बात तो यह है कि आज महिला उत्पीड़न को लेकर हमारा राजस्थान प्रदेश पूरे भारत में अपनी अहमियत खोने के कगार पर है। इस सरकार में सिर्फ और सिर्फ दोनों हाथों से बटोरने का कार्य किया है। आप कहीं का भी उदाहरण लेकर देख लो हर तरफ से महिला उत्पीड़न, बलात्कार, सरेआम लूट डकैती नशे का व्यापार को तो जैसे पंख ही लग गए हैं क्योंकि ऐसे लोगों को राजस्थान खुद ही संरक्षण दे रह है। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा शर्मा ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने हर क्षेत्र में हमारे देश का नाम सबसे अग्रणी रख दिया है। आज पूरे विश्व भर में हमारे देश के प्रधानमंत्री का नाम सर्वप्रथम आता है।

आईटी संयोजक सरिता बंसल ने अपने शब्दों के माध्यम से सभी आई हुई महिलाओं में जोश भर दिया। उन्होंने कहा कि अब मातृशक्ति को पूरे जोर के साथ उठकर खड़ा होना है और हर हाल में भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार को लेकर आना है। और इसमें कोई शक नहीं है कि राजस्थान में भाजपा की सरकार निश्चित रूप से बनने वाली है। उन्होंने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपना काम बेहतर रूप से कर कर रही है और महिला किसी भी रूप में पीछे नहीं है। इसके साथ-साथ डॉक्टर सरिता बंसल ने मंच का संचालन भी किया। नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में उषा गुप्ता, अनीता व्यास, ममता कटरा, रेखा अग्रवाल, मिथिलेश आर्य, सुधा गुप्ता, बबीता जिंदल, सुमन सुराणा, उर्मिला गुर्जर, प्रेमलता, नीरू यादव, सावित्री शर्मा, राज कौशिक, सपना शर्मा, विजयलक्ष्मी, स्नेह लता शर्मा सहित सैकड़ो महिलाएं नारी वंदन कार्यक्रम में उपस्थिति रही।


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!