नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र में विकास के नए आयाम में जुड़ा एक नया अध्याय 5 उपस्वास्थ्य केन्द्र क्रमोन्नत होकर बने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र
नाथद्वारा|प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष एवं नाथद्वारा विधायक डॉ सी.पी जाशी के प्रयासो से राज्य सरकार ने नाथद्वारा विधानसभा में स्थित उप स्वास्थ्य केन्द्र गवारड़ी, उठारड़ा, उपली ओडन, गुंजोल, सेमल को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नत कर दिया है। यह जानकारी डॉ जोशी के निजी सहायक उत्तम शर्मा ने दी। उन्होंने बताया की सभी चिकित्सा संस्थानो पर पदो की स्वीकृती भी जारी कर दी गई है। प्रत्येक चिकित्सा संस्थान पर 1 चिकित्सा अधिकारी, 2 नर्स श्रेणी द्वितीय, 1 महिला स्वास्थ्य दर्शिका, 1 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, 1 फार्मासिस्ट, 1 लैब टेक्नीशियन, 2 वार्ड बॉय, 1 सफाई कर्मचारी, 1 मशीन विद मैन सहित कुल 11 पदो की स्वीकृति सभी नवीन चिकित्सा संस्थानो पर जारी कर दी गई है। चिकित्सा संस्थानो के क्रमोन्नत होने से जहां क्षैत्र के लोगो सुदृढ चिकित्सा सेवायें सुलभ होंगी तथा स्वास्थ्य विभाग में संचालित राष्ट्रीय कार्यक्रमो की बेहतर मोनिटरिंग होगी।।उपस्वास्थ्य केन्द्रो से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नत होने से लोगो को अपने गांव में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी तथा ग्रामीणो को चिकित्सा सेवाओं के लिये दूर नही जाना पडे़गा। नाथद्वारा विधानसभा क्षैत्र में डॉ सी.पी जोशी के प्रयासो से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार नवीन उपस्वास्थ्य केन्द्रो, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो बनने एवं क्रमोन्नत होने से नाथद्वारा क्षैत्र में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं का एक सुदृढ आधारभुत ढांचा उपलब्ध होगा।
K. K. Gwal

Awaaz Aapki News is an online publication, which comes under Gangapur Hulchal (weekly newspaper). aawazaapki.com provides information about more and more news.