कुशलगढ़, बांसवाड़ा।अरुण जोशी। उज्जैन में श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज का अखिल भारतीय अधिवेशन महाकाल की नगरी उज्जैन में दिव्य संकल्पों के साथ सम्पन्न हुआ। संगठन के राष्ट्रीय संयोजक भूपेन्द्र पण्डया सागवाड़ा की अध्यक्षता में हुई आमसभा में विभिन्न राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा कर निर्णय लिए गए। मुख्य अतिथि श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज परिषद मध्यप्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष पंडित सुनिल जोशी रहे। कार्यक्रम के आरम्भ में अतिथियों ने इष्टदेव एकलिंगनाथ का पूजन एवं दीप प्रज्वलन किया। ॐ नाद और ध्यान के बाद सामूहिक प्रार्थना की गई। मुख्य वक्ता भूपेन्द्र पण्डया ने अखिल भारतीय श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज संस्थान के विधान व कार्यकारिणी गठन पर चर्चा, अलग-अलग प्रदेशों से सदस्यों को जोड़ना, समाज को संगठित व संस्कारवान बनाने पर चर्चा की। कार्यक्रम में लक्ष्मीनारायण पण्डया, प्रियकांत पण्डया, पुरुषोत्तम जोशी, विजेश भाई मालपुर, शैलेश भाई ठाकर, पवन अमरावत, गोमतीशंकर पण्डया व महेश जोशी ने विचार व्यक्त किये।
यहां वक्ताओं ने समाज में संस्कार और शिक्षा को सम्बलन प्रदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज विकास का पाथेय संस्कार और शिक्षा ही बनेंगे। इस मौके पर सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार सामूहिक विवाह संस्कार तथा रोटी व्यवहार बेटी व्यवहार पर विचार विमर्श, समाज के जरूरतमंद सदस्यों को धार्मिक स्थलों की तीर्थयात्रा करवाना। उदयपुर में 18,000 स्क्वायर फूट के भूखंड पर अखिल भारतीय स्तर का विशाल भवन निर्माण के प्लान पर चर्चा, उदयपुर की भूमि पर प्रस्तावित भवन के भूमि पूजन की तारीख एवं विधिवत कार्यक्रम की घोषणा। अन्य विषयों पर खुले मंच के माध्यम से चर्चा की गई। समारोह का संचालन राष्ट्रीय सचिव विनोद पानेरी ने व्यक्त किया। आभार अनिल पण्डया आंजना ने व्यक्त किया। इस मौके पर पथोक चोखला से भंवर पण्डया, नवीन त्रिवेदी, सुभाष भट्ट, हरेन्द्र ठाकुर, मुकेश ठाकुर, शरद ठाकुर, अशोक उपाध्याय, भरत पुरोहित, रमेश जोशी, महेश ठाकुर, विनोद त्रिवेदी कुशलगढ़ से प्रबोध पंड्या नरेश त्रिवेदी हेमेंद्र पंड्या अरुण जोशी पत्रकार और वागड़ से महिला प्रतिनिधि तिलोत्तमा पंड्या आदि ने प्रतिनिधित्व किया। देश के विभिन्न राज्य, संभाग, जिला की कोर कमेटी, समस्त चौखला कार्यकारिणी, इकाई कार्यकारिणी, युवा प्रकोष्ठ कर्मचारी प्रकोष्ठ, राजनीतिक प्रकोष्ठ, खेल प्रकोष्ठ व समस्त प्रकोष्ठ से जुड़े सभी पदाधिकारी एवं इकाई प्रकोष्ठ के प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम में गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, विदर्भ, राजस्थान, दिल्ली, झारखण्ड, पश्चिमी बंगाल सहित विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।