भाजपाईयो द्वारा फव्वारा चौक पर प्रातः 8:30 बजे फहराया जाएगा राष्ट्रीय ध्वज

Support us By Sharing

आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के अंतर्गत 77वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर भाजपाईयो द्वारा शहर के हृदयस्थल फव्वारा चौक पर प्रातः 8:30 बजे फहराया जाएगा राष्ट्रीय ध्वज

गंगापुर सिटी/पंकज शर्मा/ भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल गंगापुर सिटी के समस्त पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं द्वारा आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के साथ ही 77वा स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2023 को प्रातः 8:30 बजे गंगापुर शहर के
हृदयस्थल फावारा चौक पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित,पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर,पूर्व सभापति हरिप्रसाद बोहरा,सभापति शिवरतन अग्रवाल,प्रधान मंजू गुर्जर,नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष रवि मंगल सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं द्वारा सभी जिलेवासियों को राष्ट्र के नाम संदेश प्रेषित किया जाएगा साथ ही मंडल महामंत्री मिथलेश व्यास व मंडल प्रवक्ता धनेश शर्मा द्वारा उक्त अवसर पर गंगापुर शहर के समस्त शहरवासियों,विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्दाधिकारीगणों,सदस्यगणो सहित समस्त भाजपा पदाधिकारीयो एवं कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम स्थल पर समय पर अधिक से अधिक संख्या में आमंत्रित किया गया है!

 


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!