प्रयागराज।जनपद न्यायालय की पुरानी बिल्डिंग के सभागार में गुरूवार को पराविधिक स्वयंसेवक व इंटर्नशिप के छात्र-छात्राओं को पवन कुमार पांडे-पुलिस इंस्पेक्टर यातायात ने यातायात के नियमों व मोटर चालानी से संबंधित वादों के बारे में जानकारी प्रदान की तथा उन्हें यह बताया गया कि आम जनमानस को मोटर चालानी के बारे में जागरूक करते हुए राष्ट्रीय लोक अदालत 13 जुलाई 2024 में अधिक से अधिक वादों को निस्तारित करने के लिए प्रेरित करें साथ ही आम जनमानस को यातायात की नियमों के बारे में जागरूक करें।सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दिनेश कुमार गौतम द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौता के आधार पर होने वाले वादों के बारे में उपस्थित छात्र-छात्राओं व पराविधिक स्वयंसेवक को जानकारी देते हुए आम जनमानस में जागरूकता फैलाने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रोनित चौरसिया द्वारा किया गया। यह जानकारी दिनेश कुमार गौतम सचिव ,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज द्वारा प्रदान की गई।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।