राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की बैठक सम्पन्न


इन्द्रगढ़ 15 दिसम्बर। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा इंदरगढ़ की बैठक चक्र के बालाजी मंदिर परिसर में संपन्न हुई। जिसमें जिला कार्यकारिणी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक अतिरिक्त जिला मंत्री अशोक नागर का पाथेय प्राप्त हुआ।
जिला अध्यापक सदस्य नरेश मीना ने बताया कि कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग में अपेक्षित सदस्यों की उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु पुर्ण प्रयास करने व आगामी समय में संगठन का प्रदेश शैक्षिक अधिवेशन मंडफिया चित्तौड़गढ़ मैं आयोजित होने जा रहा है जिसमें में अधिक से अधिक संख्या में उपशाखा से पहुंचाने हेतु प्रयास करने पर जोर दिया। प्रधानाचार्य संवाद कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिसमें सभी प्रधानाचार्याे द्वारा संगठन के इस कार्य की प्रशंसा व सराहना की गई।
उपसभाध्यक्ष रेवड़ी लाल गुर्जर ने बताया कि 2007 -08 वाले जो शिक्षक है उनकी वेतन विसंगति हेतु संगठन के प्रयास से अवगत करवाने हेतु आग्रह किया इस पर जिला अतिरिक्त मंत्री द्वारा बताया गया कि संगठन 2007-08 वाले शिक्षकों की वेतन की विसंगति को जल्द से जल्द सही करवाने की दिशा में पूर्ण प्रयास कर रहा है ऐसा भरोसा दिलाया गया। मंच संचालन उपशाखा मंत्री कन्हैया लाल गोचर द्वारा किया गया। प्रधानाचार्य प्रतिनिधि प्रकाश चंद मीणा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
बैठक में जिला अतिरिक्त मंत्री अशोक नागर जिला अध्यापक सदस्य नरेश मीणा उपशाखा कार्यकारिणी से उपसभा अध्यक्ष रेवड़ी लाल गुर्जर उपशाखा मंत्री कहैया लाल गोचर कोषाध्यक्ष विनोद सांमरिया गोचर महिला मंत्री अंतिमा जैन उपसभाध्यक्ष यादवेंदु शर्मा, गिरिराज साहू, प्रधानाचार्य प्रतिनिधि प्रकाश चंद मीणा पूर्व अध्यक्ष दिनेश गोचर सत्येंद्र मालव कपिल चौधरी लोकेश गोचर, लोकेश रछौया, आदि उपस्थित रहे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now