भाजपा का सदस्यता अभियान को लेकर राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर का दौरा कल, घर घर जाकर बनाएंगे सदस्य


सवाई माधोपुर, दिनांक 12 सितंबर 2024 | भारतीय जनता पार्टी के वृहद स्तरीय सदस्यता अभियान की कार्ययोजना को लेकर कल दिनांक 13 सितंबर को भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री डॉ अलका गुर्जर सवाई माधोपुर जिले के दौरे पर रहेगी | जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय मंत्री दोपहर 2 बजे गंगापुर सिटी पहुंचेगी, जहां वह प्रमुख कार्यकर्ताओ के साथ कार्यकर्ताओ के घर घर जाकर उन्हें पार्टी का सदस्य बनाएगी, उसके बाद बाटोदा, मलारना डूंगर कस्बे में भी कार्यकर्ताओ को सदस्य बनाएगी, राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर सांय 7:30 बजे जिला मुख्यालय पहुंचेगी, यहां वह पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओ की बैठक लेगी और सदस्यता अभियान को अधिक गति प्रदान करने पर चर्चा करेगी, बैठक के बाद शहर में कार्यकर्ताओ के घर घर जाकर लोगो को पार्टी का सदस्य बनाएगी | उनके एक दिवसीय दौरे के दौरान उनके साथ प्रदेशमंत्री अजीत माडन, जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित, सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी राजेंद्र पराना, जिला संयोजक दीनदयाल अग्रवाल आदि उपस्थित रहेंगे |

 


यह भी पढ़ें :  Sawai Madhopur : रामनरेशी बाई मीना का जीवन होगा खुशहाल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now