पत्रकार रक्षक एकता सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व संपादक का घूरपुर में गर्म जोशी से हुआ स्वागत

Support us By Sharing

पत्रकार रक्षक एकता सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व संपादक का घूरपुर में गर्म जोशी से हुआ स्वागत

प्रयागराज। ब्यूरो राजदेव द्विवेदी। पत्रकार रक्षक एकता सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष व प्रधान संपादक राहुल भारतीय का जनपद के यमुनानगर घूरपुर आगमन होने पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजदेव द्विवेदी के अगुवाई में संगठन के कार्यकर्ताओं ने जोश खरोश के साथ स्वागत किया। संगठन के उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष राजदेव द्विवेदी ने माल्यार्पण कर राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रधान संपादक का स्वागत अभिनंदन किया। तत्पश्चात संगठन के समस्त पदाधिकारियों के साथ घूरपुर क्षेत्र के भीटा स्थित सुजावन देव में निर्मित हो रहे 11 करोड़ पार्थिव शिवलिंग के निर्माण स्थल पर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का दर्शन कर बृजेशानंद महाराज का आशीर्वाद प्राप्त कर संगठन कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हम तभी कामयाब होंगे जब यह समझेंगे कि जनभावना से ही जनतंत्र बनता है।समाज को उनके अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्य के प्रति जागरूक बनाएं लोक से तंत्र की दूरी स्पष्ट परिलक्षित होती है। शायद इसीलिए इस विडमनात्मक सत्य से मुख नहीं मोड़ा जा सकता। इसी कड़ी में प्रदेश उपाध्यक्ष ने पुलिस द्वारा किए जा रहे अधिकारों के हनन पर अंकुश लगाने का कार्य संगठन द्वारा भरपूर जोर शोर से किये जाने का आवाहन किया। आज जरूरत इस बात की है कि आपके अधिकारों को बेचारगी की परिधि में रखकर उसकी योग्यता पर प्रश्न चिन्ह लगाने से अधिक उनके सम्मान पूर्ण जीने के अधिकार को प्रश्रय मिले। संगठन को यह संकल्प लेना होगा की आजादी जहां जन्मसिद्ध अधिकार है उसमें कर्म सिद्धता का अंश जुड़ जाए तो आजादी का कुछ कल्याण मानव मात्रा में हो सकेगा तब पत्रकार रक्षक एकता सेवा संघ वास्तव में सुपर पावर बनने के लक्ष्य तक पहुंचने में कामयाबी हासिल कर सकता है। क्राइम रिपोर्टर राजेश शुक्ला ने कहा कि खुद को हीन समझने के बजाय अपना आत्मविश्वास मजबूत रखें जिससे समाज में बढ़ रही चुनौतियों का सामना कर सकें। हमें लगता है कि आपके अंदर प्रतिभा है और आप अपने भीतर छुपी हुई प्रतिभा को पहचान कर उसे आगे बढ़ाएंगे। कार्यक्रम का संबोधन एवं समापन का धन्यवाद ज्ञापित वरिष्ठ संवाददाता राकेश शुक्ला ने किया। संगठन के बारा इकाई के अध्यक्ष दीपू कुमार पाल, संवाददाता शिवम शुक्ला व वरिष्ठ कार्यकर्ता अनिल केसरवानी ने सभी का आभार जताया।इस मौके पर संगठन के तमाम पदाधिकारी एवं सदस्य गण मौजूद रहे।


Support us By Sharing
error: Content is protected !!