भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा को राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा दिखायेंगे हरी झंडी

Support us By Sharing

भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा को राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा दिखायेंगे हरी झंडी

सवाई माधोपुर 1 सितम्बर। (राजेश शर्मा)। भारतीय जनता पार्टी की ओर से विधानसभा चुनावों को मध्यनजर 2 सितम्बर को त्रिनेत्र गणेश मंदिर के दर्शन के बाद परिवर्तन संकल्प यात्रा का षुभारम्भ होगा।
परिवर्तन सकल्प यात्रा कार्यक्रमो को लेकर गुरुवार को होटल अनुराग पैलेस में एक प्रेस वार्ता में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और यात्रा के प्रदेश संयोजक अरुण चतुर्वेदी, दौसा सांसद एवं भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जसकौर मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित ने 18 दिन चलने वाली परिवर्तन यात्रा के कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी देते हुऐ बताया था कि 2 सितम्बर को प्रातः 11 बजे जिला मुख्यालय स्थित दशहरा मैदान स्टेडियम में आयोजित विशाल जन सभा के बाद प्रारंभ होने वाली परिवर्तन संकल्प यात्रा रथ को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। उन्होंने बताया कि जनसभा से पूर्व त्रिनेत्र गणेश मंदिर रणथंभौर में मेरे सहित अनेक पार्टी नेता मंत्रोच्चार के साथ गणेशजी की पूजा अर्चना करेंगे।
संयोजक ने बताया कि परिवर्तन संकल्प यात्रा के शुभारंभ से पूर्व होने वाली जन सभा में 50 हजार से अधिक लोगो की उपस्थिति तय की गई है। सभा में पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी सहित कोर कमेटी के सदस्य और केंद्रीय मंत्री शामिल रहेंगे।
परिवर्तन यात्रा की तैयारियो को लेकर नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने जिला और विधानसभा समिति, पार्षद और प्रमुख कार्यकर्ताओ की बैठक ली। बैठक में राठौड़ ने कार्यकर्ताओ से फीडबैक लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!