राष्ट्रीय विज्ञान दिवस उत्सव का आयोजन


राष्ट्रीय विज्ञान दिवस उत्सव का आयोजन

लालसोट 28 फरवरी। अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसोट में महान वैज्ञानिक डॉ.सी.वी.रमन की स्मृति में 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस उत्सव मनाया गया। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार के अनुसार इस वर्ष विज्ञान दिवस समारोह का विषय विकसित भारत के लिए स्वदेशी प्रौद्योगिकियाँ रहा।
प्रधानाचार्य मदन लाल पारीक ने विद्यार्थियों को बताया कि विद्यालयों में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस को मनाने का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज को विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र की उपलब्धियां के बारे में जागरूक करना है।
इस अवसर पर विशेषज्ञ वार्ता का आयोजन भी किया गया जिसमे अशोक कुमार गुप्ता एवं मोहन उपाध्याय ने स्वदेशी प्रौद्योगिकी की सहायता से भारत राष्ट्र विकसित राष्ट्र बनने की और अग्रसर होने में किस किस प्रकार सहायक है विद्यार्थियों को बताया और अपने विचार प्रस्तुत किए।
विज्ञान दिवस उत्सव प्रभारी संजू गुप्ता एवं सह प्रभारी सरोज बैरवा ने बताया की इस उत्सव में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित करवाई गयी जिसमें निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दिलखुश बैरवा, द्वितीय स्थान राजेश महावर, आशु भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राखी सैनी, द्वितीय स्थान प्रिया सैनी, पोस्टर प्रतियोगिता तीन श्रेणियों में आयोजित की गई जिसमे पर्यावरण विषय पर प्रथम स्थान सुनीता बैरवा, द्वितीय स्थान अक्षिता शर्मा, शारीरिक विज्ञान विषय पर प्रथम स्थान अभिषेक मीना, द्वितीय स्थान पायल सैनी, वैज्ञानिक चित्र एवं जीवनी विषय पर प्रथम स्थान अनन्या खंडेलवाल, द्वितीय स्थान अजीम अली, मॉडल प्रतियोगिता में वर्किंग मॉडल में प्रथम स्थान दिलराज सैनी, द्वितीय स्थान खुशी सैनी, नॉनवार्किंग मॉडल में प्रथम स्थान सोनू योगी, द्वितीय स्थान विवेक मिरोठा तथा वेस्ट मैटेरियल से उपयोगी समान बनाने में सोनू सैनीप्रथम स्थान, क्विज प्रतियोगिता में पायल बैरवा प्रथम स्थान पर एवम प्रिंस बैरवा द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञान दिवस उत्सव के इस अवसर पर अशोक कुमार गुप्ता, मोहन उपाध्याय, रमेश कुमार मीना, राजू लाल मीना, तेजराम मीना, संतोष जांगिड़, हनुमान प्रसाद शर्मा, राजेश मीना, ममता मीना, निर्मला गुप्ता, छवि पारीक, आकांक्षा गोस्वामी आदि स्टाफगण मौजूद रहे।
इसी प्रकार रा बा उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसोट में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया जिसमें बालिकाओ ने कंप्यूटर अनुदेशक लक्की सुमन के मार्गदर्शन में विज्ञान प्रदर्शनी लगाई। विशेषज्ञ वार्ताकार के रूप में प्रेरक ओमप्रकाश चतुर्वेदी ने विज्ञान दिवस पर रमन प्रभाव एवम् सच को विज्ञान के प्रयोग से सिद्ध किया जाता है इसे विस्तार से समझाया। उन्होंने विकसित भारत के लिए स्वदेशी तकनीक अपनाने पर जोर दिया। संस्था प्रधान अंजना त्यागी ने इस अवसर पर बालिकाओं से विज्ञान को अपने जीवन में रोजगार से जोड़ने के लिए निरन्तर सीखने की प्रक्रिया पर बल दिया। उमा देवी ने अनुशासन और मंच संचालन नीलम शर्मा ने किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now