भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का किया स्वागत
भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राजस्थान की प्रभारी नेहा जोशी का भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष प्रवीण गोयल के नेतृत्व में नंदा देवी पर भव्य स्वागत किया।
जिला कार्यालय मंत्री सुनील जोशी ने बताया कि महासंपर्क अभियान के कार्यक्रम के अंतर्गत राजस्थान की प्रभारी और भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी आज दिल्ली से कोटा नंदा देवी ट्रेन से प्रवास पर जा रही थी जिलाध्यक्ष नागेश लोढ़ी के निर्देशानुसार रास्ते में गंगापुर सिटी स्टेशन पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ और मिठाई भेंट कर स्वागत किया। नेहा जी ने कार्यकर्ताओं को संगठन के कार्यों को निष्ठा और ईमानदारी से करने के निर्देश दिए
स्वागत के दौरान सुनील जोशी , अशोक सैनी , अजय घेंघट , मोहित सोनी , मयंक गैतम , आदित्य जादोंन , रिजुल गर्ग , मयंक खंडवार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Awaaz Aapki News is an online publication, which comes under Gangapur Hulchal (weekly newspaper). aawazaapki.com provides information about more and more news.