माहेश्वरी महिला मंडल बनेड़ा के आतिथ्य में नव ऊर्जा 2024 कार्यक्रम संपन्न

Support us By Sharing

महिलाएं परिवार की धुरी है, वह स्वस्थ रहेंगी तो पूरा परिवार रहेगा स्वस्थ: प्रदेश अध्यक्ष सीमा कोगटा

तहसीलों मंडल के समूह बनाकर रस्म रिवाज प्रतियोगिता आयोजित, विजेताओं को किए पारितोषिक प्रदान

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) महिलाएं परिवार की धुरी है, वह स्वस्थ रहेंगी तो पूरा परिवार स्वस्थ रहेगा। पारिवारिक, सामाजिक जिम्मेदारी के साथ महिलाएं अनेक क्षेत्रों में कार्यरत है। यह बात दक्षिणी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की प्रदेश अध्यक्ष सीमा कोगटा ने महिला मंडल द्वारा आयोजित नव ऊर्जा 2024 कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कही। कोगटा ने कहा कि महिलाएं घर परिवार के साथ ही आत्मनिर्भर बन रही हैं। व्यावसायिक भूमिका और परंपरागत भूमिकाओं को एक साथ निभाना एक महिला के लिए प्राकृतिक और कृत्रिम रूप से बहुत कठिन हो जाता है पर महिलाएं आज इतनी मजबूत हो गई है वह इन दोनों भूमिकाओं का बखूबी निर्वहन कर रही है। इससे पुर्व भीलवाड़ा जिला माहेश्वरी महिला संगठन के सप्तम सत्र की द्वितीय कार्यकारिणी एवं तृतीय कार्य समिति बैठक नव ऊर्जा 2024 कार्यक्रम के तहत माहेश्वरी महिला मंडल शाखा बनेड़ा के तत्वाधान में आयोजित की गई। निर्धारित समय की प्रतिबद्धता के साथ शुरू की गई। बैठक के प्रथम सत्र में अखिल भारतीय राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीमती ममता मोदानी, राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य श्रीमती मनोरमा काल्या, प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सीमा कोगटा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती अंकिता राठी, जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रीती लोहिया, जिला सचिव श्रीमती भारती बाहेती सहित सभी पदाधिकारीयों व अतिथियों को तिलक लगाकर एवं उपरना पहनाकर मंचासीन कराया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पदाधिकारी गणों के द्वारा भगवान महेश के सम्मुख द्वीप प्रज्वलन के साथ हुई एंव बनेड़ा तहसील की माहेश्वरी महिला संगठन की बहनों ने महेश वंदना की सुमधुर प्रस्तुति दी। इसके पश्चात बनेड़ा माहेश्वरी महिला संगठन की बहनों ने सभी तहसीलों से आमंत्रित माहेश्वरी महिला मंडल सदस्यों के लिए स्वागत गीत प्रस्तुत किया। बनेड़ा तहसील अध्यक्ष श्रीमती स्नेहलता गगरानी के द्वारा सभी आगंतुक अतिथियों एवं सदस्याओं का स्वागत करते हुए उद्बोधन दिया गया। जिला सचिव भारती बाहेती ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए 2 मिनट की श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष प्रीति लोहिया ने कन्यादान प्रोजेक्ट को बढ़ावा देने के लिए तथा बच्चों की पढ़ाई हेतु आर्थिक मदद के लिए सभी को प्रेरित किया। सभी तहसील मंडलों को धन्यवाद देने के साथ ही बनेड़ा संगठन को भी विशेष धन्यवाद दिया। बैठक के द्वितीय सत्र में रस्म रिवाज प्रतियोगिता तहसीलों के समूह बनाकर रखी गई। इस प्रतियोगिता के माध्यम से समाज में रीति रिवाज जो कुरीति के रूप में सामने आ रहे हैं, उन सभी दिखावों को दूर करने पर प्रकाश डाला गया। प्रतियोगिताओं में विजेताओं को पारितोषिक प्रदान किए गए। द्वितीय सत्र का आभार बनेड़ा तहसील महिला मंडल की सचिव डिंपल न्याति के द्वारा प्रकट किया गया। कार्यक्रम मे बनेड़ा माहेश्वरी समाज की सभी महिलाएं उपस्थित रही।


Support us By Sharing
error: Content is protected !!