प्रयागराज।थाना नवाबगंज पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्तों अनुज पाण्डेय पुत्र उमेश चन्द्र पाण्डेय निवासी ग्राम जमलामऊ थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ़ व अजीत मिश्रा उर्फ नान्ह पुत्र सज्जन लाल मिश्रा निवासी ग्राम बछरौली थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़ को थाना क्षेत्र अन्तर्गत यदुनायक इण्टरमीडिएट कॉलेज कुरेसर खण्डहर के पास से करीब 14 अवैध निर्मित/अर्धनिर्मित, 07 अवैध कारतूस व अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी। उल्लेखनीय है कि उपरोक्त अभियुक्तो द्वारा अवैध शस्त्रों का निर्माण कर बेच दिया जाता था तथा प्राप्त रुपयों को आपस मे बांट लिया जाता था।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।