महाकुंभ नगर।राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की वाटर एंबुलेंस प्रयागराज के महाकुंभ नगर त्रिवेणी संगम में लांच हुआ। इसकी विशेषता यह है कि आपदा की स्थिति में श्रद्धालुओं को त्वरित राहत पहुंचाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। और इसमें अस्पताल के आईसीयू की तरह मेडिकल, स्टाफ, बेड, आक्सीजन और वेंटिलेटर जैसी सुविधाएं होती है। इसका उपयोग हादसे के दौरान लोगों को जल मार्ग से अस्पताल पहुंचाने के लिए भी किया जाता है। इसका उपयोग अब महाकुंभ नगर त्रिवेणी संगम प्रयागराज में किया जाएगा। महाकुंभ मेला को देखते हुए डीआईजी मनोज शर्मा व टीम कमांडर अनिल कुमार द्वारा महाकुंभ नगर त्रिवेणी संगम में लांच किया गया है। यह एंबुलेंस श्रृद्धालुओं के लिए संकट मोचन बल की तरह कार्य करेगी। यह त्रिवेणी संगम में तेज रफ्तार से चलकर मरीजों को चिकित्सा प्रदान करेगी।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।