नीरज त्रिपाठी ईमानदारी पूर्वक जातिवाद से ऊपर उठकर पिछड़ों का सेवा और सम्मान के साथ करेंगे विकास यह हमारी और मोदी की गारंटी है-स्वतंत्र देव सिंह


प्रयागराज। स्वर्गीय पडिंत केशरी नाथ त्रिपाठी ने पहली बार युवा मोर्चा से महामंत्री मुझे बनाएं थे, विना भेद-भाव के सभी को साथ लेकर चलने वाले पंडित जी के पुत्र नीरज त्रिपाठी है।यह आप सभी की ईमानदारी से जातिवाद से ऊपर उठकर सेवा करेंगे। पिछड़ों का अपमान नहीं होने देंगे इसको मैं गारंटी से कहता हूं। सभी का विकास,सभी का सम्मान और सभी से मिलकर आपके सुख-दुख में शामिल भी होंगे। 2014 से पहले देश में ऐसी स्थिति थीं बम फटते थें, सेना के ऊपर पत्थर फेंके जाते थें, संकटमोचन काशी में बम गिरते थें,संसद में बम गिरते थें।2014 के बाद एक दो बार बम गिरा तो आप सबके नेता नरेंद्र मोदी रात भर सो नहीं पाएं। जब तक पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राईक करके देश के दुश्मनों को उनके घर में घुसकर मारें, तब मोदी को नीद आईं उक्त बातें पिछड़ा वर्ग सामाजिक सम्मेलन के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट जलशक्ति विभाग के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने नारीबारी सुरवल के एक गेस्ट हाउस पिछले समाज के उमड़े कार्यकर्ताओं क्षेत्र वासियों से कहीं और मौजूद लोगों से पूछा क्या अब बम फटते हैं? अब क्या सेना पर पत्थर फेंके जाते हैं? जबाब मिला नहीं,तो बताया कि जब कमल पर बोट देते हैं तब मोदी का सीना चौड़ा होता है। सरकार की तमाम योजनाओं को गिनाकर कहा कांग्रेस के पास कोई एजेंडा नही कभी कहेंगे राम सेतु नहीं है,कभी शंकराचार्य की गिरफ्तारी कराएंगे ,कभी गौ माता का अपमान इनके पास कोई एजेंडा नहीं है। इनके शासन में शाम 8 बजें कोई नही निकलता था आज रात 12 बजे भी बेटियां सुरक्षित आ रहीं हैं। मोदी योगी के ऊपर जनता का आशीर्वाद है।मुख्य वक्ता सांसद एवं ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाँ.के लक्ष्मण ने कहा कांग्रेस कर्नाटक में पिछड़ों का आरक्षण समाप्त कर मुसलमानों को दे रहीं हैं। इसी राह पर पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी भी चल रहीं हैं।इस बार तीसरी बार प्रधानमंत्री मोदी बनने के बाद बड़ी आर्थिक और मजबूत राष्ट्र बनाने का कार्य करेंगे।उत्तर प्रदेश प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री मंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा नरेंद्र कश्यप ने कहा देश के 140 करोड़ जनता को परिवार मानकर सेवा करने का कार्य किया है। आपसे अपील करना चाहता हूं। मोदी जी ने हिन्दूस्तान के 52 प्रतिशत पिछड़ों को ओबीसी कमीशन को संवैधानिक दर्जा देकर पूरे हिन्दुस्तान के पिछले समाज के लोगों को न्याय का मंच देने का कार्य कर दिया है। इलाहाबाद लोकसभा उम्मीदवार नीरज त्रिपाठी ने कहा आने वाले 25 मई को कमल के फूल वाली बटन को दबाकर आप हमें अपना आशीर्वाद देकर मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर अपने लोकसभा, प्रदेश और देश के विकास के सहभागी बने।

यह भी पढ़ें :  Mahakumbh 2025: सभी घाटों और अखाड़ों पर हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर हुई पुष्प वर्षा लगे जयकारे

अहमदाबाद के विधायक हार्दिक पटेल ने कहा सभी अपने अपने बूथों को मजबूत करके भाजपा प्रत्याशी को जिताकर राष्ट्र के विकास को गति देने का कार्य करें। विधायक बारा डाँ.बाचस्पति, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति, लोकसभा प्रभारी मनोज जायसवाल आदि ने संबोधित किया। संचालन काशी क्षेत्र ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अश्वनी पटेल ने किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया की स्वागत जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा यमुनापार सुभाष सिंह पटेल व आनन्द जायसवाल महानगर ने किया आभार जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह पटेल ने व्यक्त किया। सम्मेलन में जय सिंह पटेल, पुष्पराज सिंह पटेल, रत्नाकर सिंह पटेल,देवी सिंह,अनिल पटेल, अखिलेश सिंह पटेल आदि ने व्यक्त किया भारी संख्या में इलाहाबाद लोकसभा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now