गंगापुर सिटी। पंकज शर्मा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई गंगापुर सिटी द्वारा राजकीय पीजी महाविद्यालय गंगापुर सिटी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण कर महान राष्ट्रीय व्यक्तित्व याद किया। नगर मंत्री अभिषेक मीना ने बताया कि नेताजी मां भारती के ऐसे वीर सपूत है,जिनपर प्रत्येक भारतीय को गर्व है। प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक सोनवाल ने कहा कि एबीवीपी छात्रों के भीतर नेतृत्व क्षमता विकसित करने तथा उनके व्यक्तित्व में गुणवत्ता विकास के लिए अपने स्थापना काल से ही कार्य कर रही है। सुभाष चंद्र बोस भारत के स्वतंत्र ता सबसे बड़े नेता थे द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने के लिए उन्होंने जापान सहयोग से आजाद हिंद फौज का गठन किया था ।
इन्हीं के द्वारा ही जय हिंद का भारत का नारा दिया गया जो भारत का राष्ट्रीय नारा बन गया, तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा ना का नारा भी इनका द्वारा दिया गया जो उस समय अत्यधिक प्रचलन में आया। कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात कार्यकर्ताओं ने सुभाष चंद्र बोस की जय के नारे लगाए गए। इस अवसर पर अक्षत बंसल,रोहित मीणा, गौरव शाक्य, नीरज,कुशाग्र गुप्ता, सूरज मीना, अक्षित जाटव ,नवीन सेहरा, अमन खान,शिवम् शर्मा, आकाश रैगर,सतीश अटावदिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।