प्रयागराज। आज के दौर में अभिभावक अपने बच्चों के लिए ऐसे विद्यालय की तलाश करते हैं, जहाँ केवल पढ़ाई ही नहीं बल्कि बच्चों का सर्वांगीण विकास भी हो। शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद, अनुशासन, संस्कार और आधुनिक सुविधाओं का समन्वय ही किसी विद्यालय को विशेष बनाता है। शंकरगढ़ क्षेत्र में ऐसे विद्यालयों की चर्चा जब होती है, तो न्यू चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल सिंधी टोला शंकरगढ़ का नाम प्रमुखता से सामने आता है।पड़ताल करने पर पता चला कि विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई के साथ उनके स्वास्थ्य और सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा जाता है। छात्रों के लिए शुद्ध एवं ठंडे पेयजल की व्यवस्था, गर्मी के मौसम में भी पढ़ाई बाधित न हो इसके लिए जनरेटर की सुविधा तथा स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया गया है। विद्यालय प्रशासन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद गतिविधियों को भी बराबर महत्व देता है। छात्र-छात्राओं को जिला स्तर तक की खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इसके साथ ही संगीत, नृत्य, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया जाता है। विद्यालय समय-समय पर शैक्षिक भ्रमण भी आयोजित करता है, जिससे बच्चों को किताबों के साथ-साथ दुनिया को देखने और समझने का अवसर मिलता है। वहीं पढ़ाई में मेधावी लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को भी विद्यालय द्वारा सहयोग प्रदान किया जाता है, जिससे किसी बच्चे की प्रतिभा आर्थिक अभाव के कारण पीछे न रह जाए। विद्यालय में अनुभवी और विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की टीम बच्चों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रही है। समय-समय पर बाहरी विशेषज्ञों और प्रशिक्षकों को बुलाकर भी बच्चों को नई जानकारी और प्रशिक्षण दिया जाता है। अभिभावकों का कहना है कि न्यू चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में बच्चों को केवल पाठ्य पुस्तकों तक सीमित नहीं रखा जाता, बल्कि उन्हें अनुशासन, संस्कार, खेल, कला और संस्कृति के माध्यम से भविष्य के लिए तैयार किया जाता है। यही कारण है कि यह विद्यालय शंकरगढ़ क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुका है।
2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।