सागवाड़ा, बांसवाड़ा।अरुण जोशी। सोमपुरा समाज के उपचुनाव से संजय सोमपुरा को बनाया गया अध्यक्ष सोमपुरा समाज सागवाड़ा के पूर्व अध्यक्ष- हरिश्चंद्र चिमनलाल एवं उपाध्यक्ष- पंकज रघुलाल सोमपुरा ने होली के महापर्व की शुभकामनाओं साथ ही होली के वार्षिक अधिवेशन के शुभारंभ की घोषणा की।समाज के महामंत्री के अनुसार कार्यकारिणी मंडल ट्रस्ट परिषद के पदाधिकारी जलज जागेश्वर नितेश लालशंकर अशोक नंदलाल जैमीन अशोक सहारा निर्भयशंकर कल्पेश सोमनाथ अंश नारायणलाल द्वारा प्रतिवेदन सुनाया गया एवं समाज के सर्वांगीण विकास हेतु नवीन प्रस्तावो को सर्व सम्मति से स्वीकार किए गए। सोमपुरा समाज के अध्यक्ष के द्वारा अध्यक्ष पद से स्वैच्छिक त्याग पत्र देने के पश्चात पुनः उपचुनाव कराए गए निर्वाचन अधिकारी दिनेश रामशंकर ने समाज के रिक्त पदों हेतु प्रत्याशियों के नाम आमंत्रित किए एवं मतदान के द्वारा अध्यक्ष पद पर संजय दामोदर लाल सोमपुरा को विजय घोषित कर अध्यक्ष बनाया गया साथ ही सहसचिव के पद पर रोहित महेंद्रकुमार ट्रस्ट मंडल के अध्यक्ष के पद पर अशोक नंदलाल ,नोहरा एवं जल विद्युत प्रभारी- नरेश इंद्रलाल को पंचो द्वारा सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। एवं महिषासुर मर्दनी वनमाता शक्ति धाम ट्रस्ट सितरावाडा सोमपुरा समाज के नाम से नवीन पंजीकृत ट्रस्ट में अध्यक्ष- हरिश्चंद्र जगन्नाथ, उपाध्यक्ष- सुदर्शन चिमनलाल, सचिव- सुनील दामोदर, सहसचिव- कृष्णकांत ईश्वरलाल, कोषाध्यक्ष- बालकृष्ण छोटालाल एवं सदस्य ट्रस्टी- योगेश गुलाबजी को नियुक्त किया वर्ष भर में आयोजित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की बोलियां लगाई गई।नवीन अध्यक्ष संजय सोमपुरा अपने उद्बोधन में कहा कि मै नही हम की भावना से समाज हित में काम करूंगा। समाज के जाजम पर बलदेव यू, प्रकाश के , महेंद्र एस, गोविंद, लालशंकर, प्रकाश सी ,अशोक आर, दिलीप सी, देवशंकर, मुकेश एस, जगदीश, गिरीश , गोपाल, मुकेश, नारायण, हेमेंद्र, जयप्रकाश, नरेंद्र, मनीष, डॉ निलेश, बाबूलाल, पंकज, नगिन, शैलेंद्र, मयूर, भारतरंजन, सुशील, भूपेश, मयंक, राहुल, हेमंत, शैलेश, विक्रम, यशवंत, नितिन, मानशंकर, परेश, प्रवीण, राजेश, संजय के, हितेश, सुरेंद्र एवं समस्त पंच उपस्थित रहे। संचालन महामंत्री- सुभाष नंदलाल ने किया।