नवागत थाना प्रभारी यशपाल सिंह ने संभाला शंकरगढ़ थाने का कार्यभार


नए थाना प्रभारी से लोगों में जगी उम्मीदें थाने से दलालों का होगा सूपड़ा साफ

प्रयागराज। जनपद में शनिवार को कई थाना प्रभारियों का तबादला हुआ, जिसमें शंकरगढ़ थाने के थाना प्रभारी ओमप्रकाश भी शामिल हैं। ओमप्रकाश को थरवई थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि शंकरगढ़ थाने की जिम्मेदारी पुलिस लाइन में तैनात रहे यशपाल सिंह को दी गई है।ओमप्रकाश के कार्यकाल में शंकरगढ़ थाने में दलालों की सक्रियता बढ़ गई थी, जिससे आम जनता को परेशानी हो रही थी। अब यशपाल सिंह के रूप में शंकरगढ़ को एक ईमानदार और सक्रिय पुलिस अधिकारी मिले हैं, जिससे लोगों में उम्मीद की किरण जग गई है कि जो न केवल पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाएंगे, बल्कि थाने को दलालों से भी मुक्त कराएंगे।यशपाल सिंह एक तेजतर्रार इंस्पेक्टर के रूप में जाने जाते हैं और उन्होंने शनिवार को देर रात शंकरगढ़ थाने पहुंचकर चार्ज संभाला। व्यापार मंडल शंकरगढ़ और समाजसेवियों ने नए थाना प्रभारी का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।यशपाल सिंह ने लोगों को भरोसा दिलाया कि शंकरगढ़ क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था बेहतर बनाएंगे और समय पर हर पीड़ित को न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि वह थाने को दलालों से मुक्त कराएंगे और आम जनता के लिए थाने पर न्याय का दरवाजा खोलेंगे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now