धूमधाम से मनाया नव संवत्सर


गंगापुर सिटी|आज भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता तथा शहर के सभी वर्गों के गणमान्य नागरिकों द्वारा नव संवत्सर धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नव संवत्सर 2081की समस्त क्षेत्र वासियों को शुभ कामनाएं प्रेषित की गई। पुरानी अनाज मंडी स्थित सीताराम जी के मन्दिर पर कार्यक्रम संयोजक डॉ हेमन्त शर्मा, सभापति शिव रतन गुप्ता, सर्व ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष बाल कृष्ण शर्मा, महुकला ब्राह्मण समाज अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा, विश्व हिंदु परिषद् के भानु पारीक ने पूजा अर्चना कर दो अश्व शहर की चारों दिशाओं में रवाना किए गए। व्यापार मंडल चौराहे पर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शहर वासियों को तिलक लगाकर तथा उन्हें शर्बत पिलाकर नव वर्ष के आगमन की शुभकामनाएं दी। भाजपा के कार्यकर्ता चौपड़ होते हुए चौक के बालाजी तक पहुंचे ।इस बीच सभी दुकानदारों को तिलक लगाकर नव वर्ष की बधाई दी। इस अवसर पर सुरेश शर्मा, मिथलेश व्यास, अनिल दुबे, जितेन्द्र शर्मा, रमेश खादी, शिव चरण अन्ना, गोपाल शर्मा पार्थ, दुर्गेश शर्मा, धनेश शर्मा, गोविन्द नारायण, राधा दीक्षित अनिता व्यास धर्मवीर खटाना, लक्ष्मण बैरवा, राजीव नाटानी सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक इस यात्रा में शामिल थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now