गंगापुर सिटी।पंकज शर्मा। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महिला महासम्मेलन की तहसील इकाई द्वारा 2 जनवरी गुरुवार को पार्थ रिसॉर्ट में नव वर्ष मिलन समारोह आयोजित किया गया। सर्वप्रथम भगवान के समक्ष दीप प्रज्वलन कर नव वर्ष की शुरूआत व सभी की मंगल कामनाओं के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम संयोजक सीता गर्ग मिथिलेश जी सरिता गुप्ता रही। जिन्होंने नव वर्ष के मौक़े पर महिलाओं के लिए खेल प्रतियोगिता लकी ड्रॉ डान्स प्रश्नोतरी और भी रोमांच कारी कार्यक्रम रखे। सभी महिलाओं ने एक दूसरे को नए साल की बधाई दी और कार्यक्रम का आनंद लिया। सामाजिक संगठनों द्वारा समय समय पर समाज के उत्थान के लिए कार्य किए जाते हैं। इसी संदर्भ में सभी ने 2025 में अच्छे से अच्छा कार्य करने का निश्चय किया। कार्यक्रम में रेखा अगरवाल अनीता दुसाद संजना मित्तल अंजू मालदनी रेखा जैन देवल अगरवाल मधु जैन कुसुम सारिका लक्ष्मी चित्रा रिचा अशूं मनीषा विनीता पूजा संगीता सहित सभी कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहीं।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।