भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की शादी आई नजर
नदबई-भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित नदबई शहर मंडल अध्यक्ष रोहित उपाध्याय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें दिल्ली विजय की शुभकामनाएं दीं और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
प्रदेश अध्यक्ष ने किया भव्य स्वागत
वहीं प्रदेश अध्यक्ष की सादगी और संगठनात्मक दृष्टिकोण देखने को मिला। जहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने रोहित उपाध्याय को नदबई शहर मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर रोहित का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मंडल अध्यक्ष का हौसला बढ़ाते हुए संगठन के कार्यों को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।
संगठन को मजबूत करने के दिए निर्देश
मदन राठौड़ ने कहा कि, पार्टी संगठन की जड़ें मजबूत करने के लिए मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना आवश्यक है। उन्होंने रोहित उपाध्याय को निर्देश दिए कि, वे स्थानीय स्तर पर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करें और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए समर्पित रहें।