भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया स्वागत


कामां। कस्बे के डीग रोड पर ठेकेदार संघ के अध्यक्ष महेश गुर्जर व बच्चू सिंह डोहिला ने भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारी भाजपा जिला मंत्री सपीक खान,भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष विशंभर दयाल गोयल,जुरहरा मंडल अध्यक्ष बुधराम यादव,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष साकिर अली का माला व साफा बांधकर स्वागत सम्मान किया। इस पर सभी ने स्थानीय विधायक नौक्षम चैधरी का आभार जताया। इस कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष गीता खंडेलवाल भी मौजूद रही। साथ ही इंडियन फैडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स आईएफडब्ल्यूजे के डीग जिलाध्यक्ष रामबाबू दीक्षित को मनोनीत किए जाने पर उनका भी सम्मान किया गया। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष निहाल मीणा,शिवनारायण उपसरपंच,पूर्व सरपंच रामेश्वर गुर्जर, विवेक गोस्वामी देवी सिंह गुर्जर कलुआ यादव,बृजेन्द्र ठेकेदार,संजय भारती,राजेंद्र कटारा, विक्रम शर्मा आदि लोग मौजूद थे।


यह भी पढ़ें :  चार दिवसीय नव चेतना जागरण 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का विशाल मंगल कलश यात्रा से शुभारंभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now