नव नियुक्त जिला व मंडलों के पदाधिकारीयों का किया स्वागत
गंगापुर सिटी। पंकज कुमार शर्मा। 19 अगस्त 2023। गंगापुर जिले के शहर नगरपरिषद क्षेत्र नसिया कॉलोनी स्थित विजयलक्ष्मी ऑडिटोरियम में भाजपा नेता हेमंत कुमार शर्मा के सानिध्य में भाजपा कार्यकर्ताओ की उपस्थिति में हाल ही प्रदेश एवं जिला संगठन द्वारा जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित की अनुशंसा पर संगठनात्मक कार्यों के नियमानुसार संचालन हेतु नियुक्त किए गए नवीन जिला व मंडलों के पदाधिकारीयों का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष महेंद्र दीक्षित,नवनियुक्त जिला मंत्री गिरधारी सोनी, जिला मंत्री अंजू जाटव,नवनियुक्त शहर मंडल अध्यक्ष रवि मंगल,बजीरपुर मंडल अध्यक्ष नेमीचंद मीणा,विधानसभा प्रभारी प्रदीप सरकार का अभिनन्दन किया गया। सभी पदाधिकारीयों ने सामूहिक रूप से प्रदेश व जिला संगठन द्वारा प्रदान की गई अपनी अपनी नवीन जिम्मेदारियों को निष्ठापूर्वक समस्त कार्यकर्ताओं के प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष सहयोग से निभाने का वायदा किया। स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम का मंच संचालन नवनियुक्त विधानसभा मीडिया प्रमुख धनेश शर्मा द्वारा किया गया मीडिया प्रमुख शर्मा द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम में सुरेश चंद शर्मा,जितेंद्र उपाध्याय,पार्षद रामबाबू शर्मा,पूर्व पार्षद भरत लाल मीणा,पार्षद गोविन्द पाराशर,शिवचरण शर्मा अन्ना,बालकृष्ण शर्मा,गोपाल शर्मा पार्थ एजेंसी,विष्णु गुरुजी,भानु पारीक,दिलीप पंवार,राजेन्द्र सहारिया,वीरू बजाज,आकाश श्रीवास्तव,नरेन्द्र गुर्जर सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।